Balkaur Singh

फोटो: ABP News

सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाक से इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी सिंह को पाकिस्तान से मिली है। पोस्ट में लिखा है- ‘अगला नंबर बापू का’। मूसेवाला के पिता ने धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी है। इसके बाद पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में कोई पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 04:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sidhhu Moosewala, Insta, death threat, Punjab

Courtesy: News18

Sidhhu

फ़ोटो: Zee News

सिद्धू मूसेवाला को 19 साल के अंकित ने सबसे करीब से मारी थी गोली

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। बता दें 19 साल के अंकित ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार, अंकित का यह पहला मर्डर है। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 03:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Punjab, Sidhhu Moosewala, Lawrence Bishnoi, Sachin Bhiwani, Ankit Sersa

Courtesy: Amar ujala

Rahul Gandhi

फ़ोटो: Moneycontrol

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से उनके गांव मूसा में मिले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने से पहले मानसा में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी को सिद्धू मूसेवाला के घर में ले जाया गया जहां पर उनके परिवार से मिले। राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के पिता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं मानसा जिला बार एसोसिएशन ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का केस न लड़ने का एलान किया है। 

मंगल, 07 जून 2022 - 01:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sidhhu Moosewala, Rahul Gandhi, Congress, Moosa

Courtesy: Amar ujala