Blauplnkt

फोटो: Gadget 360

जर्मन कंपनी Blaupunkt ने भारत अपना BE 100 नेकबैंड किया लांच

जर्मन कंपनी Blaupunkt ने भारत अपना BE 100 नेकबैंड लांच कर दिया है। इसमें रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ एलसीडी बैटरी इंडिकेटर, कॉल वाइब्रेशन अलर्ट और इन-लाइन कंट्रोल जैसे अन्य फीचर मिलते हैं। BE 100 इयरफोन भी टर्बोवोल्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 10 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। फुल चार्ज पर 100 घंटे के बैटरी बैकअप देता है। Blaupunkt BE 100 की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Blaupunkt, Be100, neckband, Headphones

Courtesy: Amar ujala