Mahakal Corridor

फ़ोटो: The financial express

उज्जैन: श्री महाकाल लोक से जाना जाएगा महाकाल कॉरिडोर, कैबिनेट बैठक से पहले फैसला

महाकाल की नगरी उज्जैन में बने महाकाल कॉरिडोर को अब श्री महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा। सितंबर 27 के शाम मध्यप्रदेश कैबिनेट की होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा की। वहीं,अक्टूबर 11 के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे जिसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें की महाकाल कॉरिडोर करीब 700 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। 

बुध, 28 सितंबर 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, mahakal corridor, Ujjain, Shri mahakal lok

Courtesy: Amar ujala