kerala-universit

फोटो: India TV News

केरल विश्वविद्यालय में अब 18+ लड़कियों को मिलेगी छह महीने की मैटरनिटी लीव

केरल विश्वविद्यालय ने मार्च 6 को घोषणा करते हुए कहा कि, अब 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला छात्राओं को छह महीने की मैटरनिटी लीव मिलेगी। विश्वविद्यालय सिंडिकेट ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि एक छात्रा जो छह महीने तक की मैटरनिटी लीव लेती है, वह फिर से आवेदन करने की आवश्यकता के बिना कक्षा में वापस आ सकती है। संस्था ने पहले ही महिला छात्राओं के लिए न्यूनतम अनिवार्य उपस्थिति को 75% से घटाकर 73% कर दिया है।

मंगल, 07 मार्च 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kerala university, 6 month maternity leave, students

Courtesy: Navbharat Times