Salim Durani

फोटो: Lokmat News

भारत के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुरानी का निधन

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सलीम दुरानी का 88 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। दुरानी लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। दुरानी ने गुजरात के जामनगर में  88 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। सलीम का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उन्होंने 1 जनवरी 1960 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। 

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: salim durani, passes away, all rounder

Courtesy: Jagran News