Balu-Dhanorkar

फोटो: Latestly

48 वर्ष की आयु में हुआ महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन

कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का आज सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता के अनुसार, यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि मृतक महाराष्ट्र से एकमात्र लोकसभा सदस्य थे। वह 48 वर्ष के थे। धानोरकर का पिछले एक हफ्ते से किडनी स्टोन का इलाज चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक 31 मई को सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मंगल, 30 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: balu dhanorkar, Congress MP, dies, Maharashtra

Courtesy: Aajtak News