Amarnath Yatra

फोटो: ETV Bharat

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 4,675 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आज जम्मू शहर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री एक सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 1,825 यात्री बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हो चुके हैं जबकि 2,850 यात्री पहलगाम आधार शिविर की ओर जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा, "आज के यात्रियों में 3400 पुरुष, 1189 महिलाएं, 16 बच्चे, 55 साधु, 12 साध्वियां और तीन ट्रांसजेंडर हैं।" 

शुक्र, 21 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, fresh batch of pilgrims, baltal pahalgam base camps

Courtesy: India TV News