AFSPA

फोटो: Bansal News

असम के 4 जिलों में बढ़ाया गया AFSPA, 4 अन्य से वापस लिया गया

असम पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या एएफएसपीए को राज्य के चार जिलों में छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां असम पुलिस दिवस 2023 समारोह में, डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, "आज से असम में केवल चार जिलों डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव में एएफएसपीए लागू होगा।" इसके अलावा उन्होंने कहा, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ से 1 अक्टूबर से AFSPA हटा लिया गया है। 

रवि, 01 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: AFSPA, extended, 4-districts, Assam, Withdrawn

Courtesy: Outlook Hindi