Bangaru Adigalar

फोटो: India TV News

82 वर्ष की आयु में हुआ पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलार का निधन

'अम्मा' के नाम से मशहूर आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का अक्टूबर 19 को निधन हो गया। आदिगलर ने शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने वाले क्रांतिकारी सुधार लाया था। आदिगलार (82) को मेलमारुवथुर में अपने आवास पर निधन से पहले सीने में दर्द हुआ। आध्यात्मिक गुरु के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने 'अम्मा' बंगारू आदिगलर के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, bangaru adigalar, spiritual guru, dies

Courtesy: Amar Ujala