Leopard

फोटो: Latestly

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में घुसा तेंदुआ, कई घायल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में एक तेंदुए के घुसने से कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब एक बजे आईएमटी की तरफ से एक तेंदुआ अचानक कोर्ट में घुस गया। बाद में यह पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल हुआ। 

बुध, 08 फ़रवरी 2023 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ghaziabad, Injured, Leopard, district court premises

Courtesy: DNA India

Brave Mother

फोटो: The Times of India

बहादुर माँ ने अपने बच्चे को तेंदुए के मुंह से बचाया: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश से एक माँ के साहस की अनोखी खबर सामने आई है। यहां संजय-टाइगर-रिजर्व के बड़ी झरिया गांव में बैगा जनजाति की महिला किरण ठंड से बचने के लिए अपने तीन बच्चों के साथ आग के पास बैठी थी। तभी तेंदुआ उसके एक बेटे को उठाकर भाग गया। महिला भी तेंदूए के पीछे दौड़ पड़ी। महिला ने तेंदुए को डंडे से डराया और चिल्ला कर उसे भगा दिया। महिला और उसके बेटे को इस संघर्ष में काफी चोट आई हैं।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 02:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Madhya Pradesh, India, Leopard, Sanjay Tiger Reserve

Courtesy: Zee News

Leopard walking on railway track

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

लॉकडाउन में ढील मिलते ही इंसानो के साथ बाघ भी रेलवे ट्रैक पर आया नज़र

भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने ट्विटर पर बाघ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो बाघ जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक पर सैर करता दिख रहा है। रेलवे ट्रेक पर बाघ को घूमते देख लोगों के होश उड़ गए। जिस जगह पर बाघ घूम रहा है, वहां आस पास लोग भी दिख रहे हैं। गाड़ियां भी खड़ी हैं, जिसे देखकर लगता है कि ये ट्रैक किसी रिहायशी इलाके के पास ही बना है।

शनि, 03 जुलाई 2021 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Railway Track, Leopard, IFS, Urban Areas

Courtesy: TV9 Bharatvarsh