दिल्ली के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में जुलाई 10 को मौसम सुहावना रहा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है। बता दें कि दिल्ली में आद्रता का स्तर 82 फीसदी दर्ज किया गया है।