आज घोषित किये जायेंगे महाराष्ट्र एचएससी 2022 के परिणाम
कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 आज घोषित किया जाएगा। कुल 14 लाख 85 हजार छात्र जो महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। महाराष्ट्र 12 वीं का परिणाम 2022 महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी किया जाएगा। परिणाम दोपहर एक बजे जारी किया जायेगा। इस साल एचएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन वर्ष मार्च-अप्रैल में किया गया था।