अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 2023 से की दिल्ली में 'मेगा शॉपिंग फेस्टिवल' की घोषणा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जुलाई पांच को घोषणा करते हुए कहा कि, वर्ष 2023 की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में 'मेगा शॉपिंग फेस्टिवल' का आयोजन किया जायेगा। केजरीवाल ने जानकारी देते हुआ बताया कि, इससे 'अर्थव्यवस्था में भारी वृद्धि' होगी। एक डिजिटल प्रेसर को संबोधित करते हुए, सीएम केजरीवाल ने घोषणा की कि 30 दिवसीय उत्सव 28 जनवरी 2023 से 26 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।