बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिड़ियाघर में जानवरों के लिए किए गए विशेष इंतजाम: छत्तीसगढ़
भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में जानवरों की सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किये जा रहे हैं। जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शेर के पिंजरे के चारों ओर पानी छिड़का जा रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जानवरों के खाने पीने में भी बदलाव किया गया है। भालू को ठंडा मांस खिलाया जा रहा है। बंदरों और अन्य छोटे जंगली जानवरों को तरबूज और खरबूजे जैसे फल दिए जा रहे हैं।