बीवी नागरत्ना हो सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस
भारत को देश की पहली मुख्य न्यायाधीश जल्द ही मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसके लिए अगस्त 17 को नौ नामों पर मुहर लगाई है। इस लिस्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना का नाम भी शामिल है। वर्तमान में वो कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस है। पदोन्नति होने के बाद 2027 में वो भारत की पहली चीफ जस्टिस बनने वाली महिला होंगी। उन्हें 2008 में कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया था।