भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जल्द शुरू होगी 12वें दौर की सैन्य वार्ता
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जल्द ही 12वें दौर की सैन्य वार्ता आयोजित करने की बात कही है। एक वर्ष पहले गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भी पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में तनाव जारी है। जिसे सुलझाने के लिए और आगे की प्रक्रिया तय करने के लिए जल्द ही भारत-चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता होगी।