
फोटो: Gizbot
भारत में जल्द शुरू होगा खुद का नेविगेशन ऐप, गूगल मैप की निर्भरता होगी ख़त्म
भारत में जल्द ही अपना मैपिंग पोर्टल और अपनी भू-स्थानिक डेटा सर्विस के उपलब्धता के साथ नेविगेशन एप आने वाला है। देश को ये स्वदेशी नेविगेशन सर्विस लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर मैप माय इंडिया (MapMyIndia) के साथ मिलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) उपलब्ध करा रहा है। इसरो के अनुसार डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने MapMyIndia के साथ साझेदारी की है साथ ही इसमें NavIC, Bhuvan जैसी स्वदेशी सर्विस की मदद ली जाएगी। इस सर्विस के बाद यूजर्स को नेविगेशन सर्विस, मैप और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए विदेशी संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।