भूकंप में चल पड़ी सुनामी में बंद 100 साल पुरानी घड़ी
मार्च 2011 में, जापान में भूकंप और सुनामी के समय यह 100 साल पुरानी घड़ी यमामोटो के एक बौद्ध मंदिर में संग्रहीत थी। तब यह घड़ी सुनामी में डूब गई थी। इसके बाद घड़ी के मालिक, बंसुन सकानो ने घड़ी को मलबे से ढूंढ निकाला और घड़ी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन घड़ी ठीक नहीं हुई। उसके 10 बाद साल फरवरी 2021 में, जब जापान के इसी क्षेत्र में एक और भूकंप आया तो घड़ी अपने आप चल पड़ी।