चित्रकूट में पुष्यमित्र की कविता पढ़ना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान पुष्यमित्र उपाध्याय की 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो' कविता पढ़ी थी। अब इस कविता पर विवाद खड़ा हो गया है। पुष्यमित्र ने कहा कि जब मैंने ये कविता लिखी थी, तब निर्भिया अंतिम सांसे ले रही थी। मैंने ये कविता राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए नही लिखी थी। उन्होंने प्रियंका पर निशाना साधते हुये कहा कि कविता चोरी करने वालो से देश क्या उम्मीद रखेगा।