डिएगो माराडोना की घड़ी चुराने वाले शख्स को असम में किया गया गिरफ्तार
दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की करोड़ों की कीमत वाली घड़ी चुराने वाले शख्स को असम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाजिद हुसैन असम के शिवसागर जिले का निवासी है। वाजिद हुसैन ने दुबई से डिएगो माराडोना की घड़ी चुराई थी लेकिन असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।