दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग, 2 वकील घायल
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अप्रैल 22 की सुबह फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें 2 वकीलों के घायल होने की खबर है। वकीलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि फायरिंग के पीछे के विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई है।