दिल्ली में अगस्त 16-17 को बढ़ेगी उमस भरी गर्मी: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगस्त 16, 17 को उमस भरी गर्मी के लिए चेतावनी दी है। दिल्ली में इन दो दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत मे जारी मानसून ब्रेक अगस्त 18 तक जारी रहेगा। उसके बाद कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी है। अगस्त के अंत तक, जाते फिर से मौसम ख़ुशगवार होने लगेगा।