धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा चंद्रमा, स्टडी में हुआ खुलासा
द अटलांटिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा पृथ्वी से धीरे-धीरे दूर जा रहा है। इससे चंद्रमा की पृथ्वी की परिक्रमा गति धीमी हो गई है एवं पृथ्वी पर दिन की लंबाई बढ़ती जा रही है। दावे के अनुसार लगभग 600 मिलियन साल बाद चंद्रमा इतना दूर चला जाएगा कि वह नंगी आंखों से दिखाई नहीं देगा। साथ ही वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि चंद्रमा को ज्यादा गुरुत्वाकर्षण शक्ति वाले ग्रह अपनी ओर खींच रहे हैं।