FIR रद्द कराने के लिए महिला ने की मंत्रालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश
महाराष्ट्र के मुंबई में 60 वर्षीय महिला ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर मंत्रालय के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की। विखरोली पार्कसिटी की रहने वाली महिला ने कहा, वह निर्दोष है। पुलिस ने उसे एक झूठे केस में फंसाया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना मार्च 03 के शाम की है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या करने की कोशिश पर FIR दर्ज की गई।