गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर सच लिखने वाले चीनी नागरिक को आठ महीने की कैद
चीन के नागरिक और मशहूर ब्लॉगर को वर्ष 2020 में हुई भारत-चीन के बीच गलवान हिंसा पर चीनी सरकार के बयान से अलग लिखने के आरोप में 8 महीने कैद की सजा मिली है। सोशल मीडिया पर 25 लाख से अधिक फॉलोवर्स वाले ब्लॉगर किऊ को मई 31 को शहीदों को बदनाम करने के आरोप में 8 महीने कैद की सजा सुनाई गई। सजा मिलने के बाद 38 वर्षीय ब्लॉगर ने अपने कृत्य पर दुख जताया है।