हैप्पीनेस इंडेक्स की 149 देशों की सूची में भारत 139वें नंबर पर
देश की जनता की खुशहाली के तौर पर 149 देशों से तैयार किये गए हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत 139वें स्थान पर है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड हैपीनेस इंडेक्स की इस सूची में लगातार चौथी बार फिनलैंड सबसे शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। भारत के बाद कम खुशहाली वाले देशों की बात करें तो बुरूंडी, यमन, तंजानिया, हैती, मालावी, लेसोथो, बोत्सवाना, रवांडा, जिम्बॉम्बे और अफगानिस्तान का नाम इसमें शामिल है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में 105वें नम्बर पर है।