इग्नू जनवरी सत्र 2022: मार्च 15 तक बढ़ाए गए पंजीकरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू जनवरी सत्र 2022 पंजीकरण की समय सीमा फिर से बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय से एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार अब मार्च 15, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू जनवरी सत्र 2022 पुन: पंजीकरण और प्रवेश की समय सीमा अबतक 5 बार बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले पंजुकरण की तारीख मार्च 5, 2022 थी।