कचरा बीनने वाली महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता देख हैरान हुए लोग
बेंगलुरू में कचरा बीनने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है। यकीनन आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो दोबारा देखने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस नाम की इस महिला ने बताया की वह 7 साल जापान में रह चुकी है। कचरा बीनने वाली महिला को इस तरह अंग्रेजी बोलत देख लोग हैरान हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।