केंद्र सरकार पर ममता ने साधा निशाना, किसान आंदोलन को ठहराया सही
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी अपने तेवर सख़्त किये हैं। ममता ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को सही ठहराया और कहा कि सरकार जनता से उनके मौलिक अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा- "एक गृह मंत्री को देश चलाना चाहिए, इसके बजाय वो निकाय चुनावों को मैनेज करने में बिजी रहते हैं।लोगों के घरों पर भोजन करने जाते हैं और फोटो खिंचवाते हैं।"