Parth chatterjee

फ़ोटो: Getty images

राजस्थान, पंजाब के बाद अब बंगाल की बारी, कृषि कानून के खिलाफ पेश होगा प्रस्ताव

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ राजस्थान, पंजाब व अन्य कांग्रेस शासित राज्य राज्यसदन में प्रस्ताव पारित कर चुके हैं और अब बारी पश्चिम बंगाल की है। राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्यसदन में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव रखेगी व उम्मीद है कि कांग्रेस और अन्य लेफ्ट पार्टियां इसे सर्वसम्मति से पारित करेगी। वहीं, ममता ने कहा-"हम जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाएंगे और केंद्र के विवादित कानून के… read-more

शनि, 09 जनवरी 2021 - 09:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: mamta banerjee, partha chatterjee, farmer bills, West Bengal, ordinance

Courtesy: Aajtak

Kailash chaudhary

फ़ोटो: Getty images

बातचीत से किसानों की समस्या का निकलेगा हल- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

किसानों के प्रदर्शन की समाप्ति को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उम्मीद जताई है व कहा है कि बातचीत से ही किसान व सरकार के बीच बनी समस्या का हल निकल सकता है। चौधरी ने कहा-"हमें उम्मीद है कि बातचीत में कोई न कोई हल निकलेगा और किसान सरकार की बात समझेंगे कि किसानों के हित में यह कानून बनाया गया है और सभी किसानों के लिए है। वैसे भी अब कृषि सुधारों की शुरुआत हुई है और आगे भी कृषि सुधार होते रहेंगे।

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kailash chaudhary, Agriculture Minister, farmer bills, Farmers' Protest, Modi Government, Kisan Andolan

Courtesy: Aajtak news

Rakesh tikait

फ़ोटो: Getty images

राकेश टिकैत की सरकार को दो टूक-कानून वापसी तक घर वापसी नहीं

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए किसानों की मांगें मानने को कहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार जब तक पारित कृषि कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसान घर वापस नहीं जाएंगे। टिकैत ने कहा-"8 जनवरी 2021 को सरकार के साथ हमारी फिर से मुलाकात होगी। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर और न्यूनतम समर्थन मूल्य दोनों मुद्दों पर 8 तारीख को बात होगी। हमने सरकार को बता दिया है कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं।"… read-more

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 12:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: farmer bills, Farmers' Protest, rakesh tikait, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Smriti irani

फ़ोटो: Getty images

स्मृति ईरानी ने बताए कृषि बिल के फायदे, कहा- महाराष्ट्र के किसानों को मिला फायदा

केंद्रीय कपड़ा व महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को किसानों के लिए कारगर बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं है। वहीं इन बिल से फायदा होने की बात कहते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों को इस बिल से फायदा हुआ है।

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 03:18 PM / by आकाश तिवारी

Tags: smriti irani, farmer bills, Farmers

Courtesy: Aajtak news

Anna hazare

फ़ोटो: Getty images

किसान बिल के खिलाफ अन्ना हजारे करेंगे एक दिन का अनशन

किसान बिल के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के किसानों को देश भर का समर्थन मिल रहा है और अब प्रख्यात आंदोलनकारी अन्ना हज़ारे ने भी किसान बिल के विरोध का समर्थन किया है। अन्ना हज़ारे ने किसान बिल के खिलाफ एक दिवसीय अनशन करने का फैसला लिया है। हज़ारे ने कहा- "कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होना चाहिए, ताकि सरकार झुकने पर मजबूर हो जाए। कृषि कानून के खिलाफ किसान इतने दिनों से धरने पर बैठे हैं और पूरी शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।"

मंगल, 08 दिसम्बर 2020 - 02:54 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Anna Hazare, farmer bills, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

केंद्र सरकार पर ममता ने साधा निशाना, किसान आंदोलन को ठहराया सही

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी अपने तेवर सख़्त किये हैं। ममता ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को सही ठहराया और कहा कि सरकार जनता से उनके मौलिक अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा- "एक गृह मंत्री को देश चलाना चाहिए, इसके बजाय वो निकाय चुनावों को मैनेज करने में बिजी रहते हैं।लोगों के घरों पर भोजन करने जाते हैं और फोटो… read-more

शुक्र, 27 नवंबर 2020 - 12:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: mamta banerjee, Amit Shah, farmer bills

Courtesy: Aajtak news

Farmers protest

फ़ोटो: Getty images

पानीपत टोल पर किसानों ने जमाया डेरा, कहा- किसी कीमत पर नहीं रुकेगा आंदोलन

कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मानों दिल्ली पहुंचने की ठान ली है और अब एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। 4000 ट्रैक्टरों का काफिला लेकर चल रहे किसानों ने पानीपत टोल पर अपना डेरा जमा लिया है और कहा है कि वे आंदोलन नहीं रोकेंगे, जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब किसानों का मकसद सिर्फ और सिर्फ दिल्ली पहुंचना है और हर हाल में दिल्ली पहुंचा जाएगा।

शुक्र, 27 नवंबर 2020 - 11:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: farmer bills, farmer protest, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Protest

फ़ोटो: Aajtak

यूपी में भी प्रदर्शन करेंगे किसान, दिल्ली-देहरादून हाइवे करेंगे जाम

पंजाब के किसानों के साथ अब उत्तरप्रदेश के किसान भी भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का विरोध करने जा रहे हैं। जहां एक ओर पंजाब के किसानों ने हरियाणा-दिल्ली हाइवे को जाम कर रखा है, वहीं अब यूपी के किसानों ने दिल्ली-देहरादून हाइवे जाम करने का फ़ैसला लिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ हैं और केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग करते हैं।

शुक्र, 27 नवंबर 2020 - 11:19 AM / by आकाश तिवारी

Tags: farmer bills, farmer protest, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Getty images

अरविन्द केजरीवाल कर रहे हैं कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। केजरीवाल ने किसानों को प्रदर्शन से रोकने वाली कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कहा है कि प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। केजरीवाल ने कहा-"केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं,ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं,किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत… read-more

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 04:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, farmer bills, farmer protest

Courtesy: Aajtak news

Farmers protest

फ़ोटो: Aajtak

4000 ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन करने निकले किसान, हरियाणा से लगे दिल्ली यूपी बॉर्डर सील

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून का पंजाब के किसान भारतीय किसान यूनियन बैनर तले जमकर विरोध कर रहे है। नवम्बर 27 को  4000 ट्रैक्टर के साथ किसानों ने दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है। प्रदर्शन की उग्रता देखते हुए दिल्ली सरकार ने हरियाणा से लगी सीमा पर पुलिस बल की चौकसी बढ़ा दी है। प्रदर्शन के समय दिल्ली गुरुग्राम मेट्रों पर भी पाबंदी लगा दी है व हरियाणा सरकार ने भी पंजाब से लगी हुई सीमा को सील कर दिया है व पुलिस बल तैनात किया है।

 … read-more

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 01:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: farmer bills, farmer protest, Delhi Metro

Courtesy: Aajtak news