किसान आंदोलन को मिला झारखंड के माओवादियों का समर्थन
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे किसान आंदोलन को झारखंड के माओवादियों का समर्थन मिल गया है। साथ ही माओवादियों ने किसानों द्वारा मार्च 26 के दिन बुलाये गए 'भारत बंद' का भी समर्थन करते हुए लोगों को उसे सफल बनाने की अपील की है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। बता दें कि झारखंड की राजनीति में माओवादियों का अच्छा खासा प्रभाव है व अन्य विपक्षी पार्टी जैसे कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा व वाम दलों ने पहले ही किसान आंदोलन को समर्थन दे दिया है।