
फोटो: EY
कोविड 19 वैक्सीन की देश में 80% व्यस्क आबादी को लगी दोनों डोज
कोविड 19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर में अबतक 174 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगाई जा चुकी है। फरवरी 18 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में 80% वयस्कों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से 100% टीकाकरण अभियान का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत जनवरी 16 से शुरु हुई थी।