कर्जमाफी को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किसानों से जुड़े मुद्दे पर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "जब आप दोस्तों का कर्ज माफ करते हैं तो देश के किसानों का क्यों नहीं? किसानों को कर्ज मुक्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकता नहीं है। यह सरासर अन्याय है।"