कृषि कानून वापस लेना चुनावी स्टंट: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून वापस लिए जाने पर नवंबर 19 को कहा कि ये फैसला किसानों के हित में है। मगर ये सरकार का चुनावी स्टंट है। उन्होंने संभावना जताई की 2022 में होने वाले चुनावों के बाद सरकार दोबारा इन कानूनों को ला सकती है। उन्होंने सरकार से पूछा कि वो एमएसपी कानून जो किसानों के हित में है उसे कबतक लागू करने जा रही है।