खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
आज सुबह खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम और बालटाल दोनों शिविरों से किसी भी यात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे पहले आज सुबह, 6,300 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का छठा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ के 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।