नोएडा पुलिस ने धनतेरस, दिवाली उत्सव के लिए जारी की यातायात सलाह
आगामी धनतेरस और दिवाली समारोह की प्रत्याशा में, नोएडा पुलिस ने गौतम बौद्ध नगर शहर क्षेत्र में सड़कों को बंद करने और वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा बताते हुए एक यातायात सलाह जारी की है। गौतम बौद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी की गई सलाह में त्योहारी अवधि के दौरान यातायात प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जिसमें धनतेरस, दिवाली और भाई दूज शामिल हैं। यातायात सलाह का पालन ना करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा सकता है… read-more
Tags: noida police, issues, traffic police advisory, dhanteras, diwali festivities
Courtesy: Jansatta
धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने का महत्व
आयुष मंत्रालय द्वारा धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इसके जरिए आयुर्वेद से जुड़े लोगों और उद्यमियों के कारोबार के प्रति जागरूक करने के साथ इसको बढ़ावा दिया जाता है। हमारे देश में आयुर्वेद का महत्व बहुत ज्यादा है। आयुर्वेद के माध्यम से रोगों का इलाज तब से किया जाता है जब इंसान दवाओं के बारे में नहीं जानते थे। साथ ही इसका मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।
Tags: Ayurveda Day, celebrated, dhanteras, ayurveda day importance
Courtesy: Dainik Jagran
धनतेरस वाले दिन इन बातों का रखें खास ध्यान
भारत में इस वर्ष धनतेरस का त्योहार नवंबर 2 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती हैं। धनतेरस वाले दिन लोगों को कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन सुबह के समय सोना भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी को उधार ना दे, घर में कूड़ा या गंदगी ना हो और घर के प्रवेश द्वारा पर जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए।
Tags: dhanteras, Religion, spiritual news, Diwali
Courtesy: Dainik Jagran
घर में बरकत लाने के लिए धनतेरस के दिन करें ये उपाय
अपने घर में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए धनतेरस की रात में पहला दीपक यम के नाम से प्रज्वलित करें। इस दीपक को अपने घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर कूड़ेदान के पास रखें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका घर हमेशा बुरी नजर से बचा रहेगा और हमेशा आपके घर में मां लक्ष्मी का निवास रहेगा। अपने कारोबार और नौकरी में सफलता पाने के लिए धनतेरस के दिन पीपल के… read-more
Tags: Diwali, dhanteras, lamp, happiness
Courtesy: panjab kesari
धनतेरस के पावन पर्व पर खरीदें कुछ ख़ास और शुभ वस्तुएं
इस साल धनतेरस का शुभ पर्व नवंबर 13 को मनाया जाएगा। हर वर्ष धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोग सोना, चांदी और अन्य वस्तुएं ख़रीदते हैं। धनतेरस के दिन लोगों को लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए, यह घर में सुख, शान्ति एवं सौभाग्य लेकर आता है। इस दिन चांदी के सिक्के और पीतल की वस्तु ख़रीदना बहुत शुभ होता है। इस शुभ दिन झाड़ू और मिटटी के दीपक खरीदने से घर की नकारात्मकता ख़तम होती है।
Tags: Diwali, Indian Festivals, dhanteras
Courtesy: JAGRAN NEWS