महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर भारतीय नेताओं ने व्यक्त किया शोक
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार (8 सितंबर) को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू ने महारानी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि "दुनिया ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है"। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके "प्रेरक नेतृत्व" की सराहना की।