महज 8 मिनट में स्मार्टफोन फुल चार्ज करेगा Xiaomi का HyperCharge
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi एक नई फास्ट चार्जिंग तकनीक HyperCharge लेकर आई है। यह HyperCharge 200W वायर्ड चार्जिंग तकनीक महज 8 मिनट में एक स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देता है। कंपनी ने 120W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी पेश किया है। इस तकनीक से स्मार्टफोन 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। बता दें, 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पिछले साल आयी 80W वायरलेस चार्जिंग का सक्सेसर है। जो Xiaomi Mi 11 Pro में दिया गया था।