मुंबई एयरपोर्ट पर पुशबैक वाहन में लगी आग, टला बड़ा हादसा
मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी 10 को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यहां रनवे पर एक पुशबैक वाहन में आग लग गई। मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा नहीं हो सका। ये पुशबैक वाहन एयरइंडिया का प्लेन खिंचने के लिए आया था। ये प्लेन मुंबई से जामनगर के लिए उड़ान भरने वाला था, जिसमें 85 यात्री सवार थे।