नेपाल पर छाया आर्थिक संकट, हो सकता है श्रीलंका जैसा हाल
नेपाल में भी अब श्रीलंका जैसा आर्थिक संकट मंडराने लगा है। सरकार ने गैरजरूरी चीजों की खरीद पर रोक लगाने का फैसला लिया है, वहीं नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को बचाने में जुट गया है। बैंक ने आर्थिक संकट से बचने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर नियंत्रण लगाने को कहा है। नेपाल भारत को आयातित पेट्रोलियम उत्पादों के लिए हर महीने 24 से 29 अरब का भुगतान करता है।