पांच चीजों के सेवन से करें शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का और कार्बन डाई ऑक्साइड को बहार निकालने का काम करता है। सामान्य तौर पर बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर 13.5 डेसिलीटर होना चाहिए। ऐसा न होने पर शरीर में हेमोग्लोबिन की कमी की तुरंत आपूर्ति के लिए अमरुद, मूंगफली, सोयाबीन, सेब और पालक को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इन में मौजूद पोषक तत्त्व शरीर में हीमोग्लोबिन की तेज़ी से आपूर्ति करते हैं।