पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं ये आहार
अदरक में जिंजरॉल और लहसुन में एलिन नाम का एक्टिव कंपाउंड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इनका सेवन करने से कब्ज, दस्त, सूजन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। केले और पपीते में एंटीइंफ्लेमेटरी, बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो शरीर की सूजन दूर करने में मदद करती हैं। इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।
Tags: stomach problem, Ginger, Banana
Courtesy: Nari Punjab Kesari
सेहत के लिए फयदेमंद होता है खरबूजा
खरबूजे का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है और शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी रोजाना खरबूजे का सेवन करना चाहिए। आँखों के लिए भी खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A बीटा केरोटीन पाया जाता है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करता है।
Tags: melon, SUGAR LEVEL, stomach problem
Courtesy: Punjab Kesari
प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहने के लिए अवश्य करें कीवी का सेवन
कीवी में बहुत कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का लेवल सही रहता है। कीवी का सेवन करने से प्रेग्नेंसी में शुगर की समस्या होने का खतरा कम रहता है। गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन करने से कब्ज, दस्त, सूजन, मतली, पेट की परेशानी, पेट दर्द और गैस्ट्र्रिटिस समस्या का खतरा कम होता है। कीवी में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
Tags: kiwi, pregnency, stomach problem
Courtesy: Nari Punjab Kesari
होली पर ठंडाई पीने से सेहत को मिलते हैं बेमिसाल फायदे
कब्ज़ की समस्या में ठंडाई का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में खसखस मिलायी जाती है। खसखस में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स मौजूद होते हैं,जो पेट में जलन व कब्ज की समस्या को दूर करते है। ठंडाई का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। ठंडाई में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन शक्ति मज़बूत बनाते हैं।
Tags: holi, thandai, stomach problem
Courtesy: Nari Punjab Kesari
सेहत को नुक्सान पहुंचा सकता है अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी में टैनिन नामक तत्व मौजूद होता है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप दिन में दो या तीन कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से दिन में 6 कप ग्रीन टी पीने से शरीर में खून की कमी हो सकती है।
Tags: green tea, stomach problem, acidity
Courtesy: Newstrack