पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं ये आहार
अदरक में जिंजरॉल और लहसुन में एलिन नाम का एक्टिव कंपाउंड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इनका सेवन करने से कब्ज, दस्त, सूजन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। केले और पपीते में एंटीइंफ्लेमेटरी, बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो शरीर की सूजन दूर करने में मदद करती हैं। इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।