फिल्म 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के साथ OTT पर डेब्यू करने जा रही हैं साऊथ की अभिनेत्री राशि खन्ना
साउथ फिल्म इंड्रस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री राशि खन्ना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के साथ अपना जबरदस्त डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में राशि के साथ अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। जनवरी 30 को फिल्म का शानदार ट्रेलर लॉन्च किया गया है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। राशि खन्ना फिलहाल मॉस्को में नागा चैतन्य के साथ अपने साउथ वेंचर की शूटिंग पूरी कर रही हैं।