रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बन सकती है पायल घोष
फ़िल्म निदेशक अनुराग कश्यप पर "मी टू" का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने जा रही है। खबर यह भी है कि पायल घोष को आरपीआई के महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष का कार्यभार दिया जा सकता है। वहीं पायल घोष के वकील को पार्टी के एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें कि "मी टू" मामलें में रामदास आठवले ने पायल घोष का समर्थन किया था।