रूस और चीन के युद्धपोत जापान और उसके द्वीपों के लगा रहे चक्कर
रूस और चीन के कम से कम 20 युद्धपोत पिछले कुछ दिनों से जापान और उसके द्वीपों के चारों ओर समुद्र में चक्कर लगा रहे हैं। जापान की सेना अपने देश के चारों तरफ लगातार चक्कर लगा रहे इन रूसी और चीनी युद्धपोतों पर नजर बनाए हुए है। अकेले पिछले 4 दिनों में ही जापानी सेना ने कम से कम 4 चीनी और 16 रूसी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। ये रूसी युद्धपोत जापानी द्वीपों ओकिनावा और मियाकोजिमा के समुद्री इलाके से होकर गुजरे हैं।