
फोटो: Wikipedia
सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा हुई रद्द
जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण निरस्त कर दिया हैं। इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे की स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए अभियान में फरवरी 27 की रात को प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। अधिकारी के अनुसार इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।