शिकागो: संदिग्धों ने पुलिस पर चलाई गोली, महिला पुलिस की मौत
अमेरिका के शिकागो में अगस्त आठ को देर रात संदिग्धों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल है। घायल पुलिस अधिकारी का आईसीयू में इलाज जारी है। हालांकि,अब तक गोलीबारी की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।