सिक्किम- नकुला में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिको ने किया विफल
भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच जनवरी 23 को हुई झड़प में भारतीय जवानों ने फिर एक बार चीन की साज़िश विफल कर दी और चीनी सैनिको को खदेड़ दिया। दरअसल, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने सिक्किम के नकुला से बॉर्डर में घुसने का प्रयास किया, जिन्हे सीमा पर तैनात भारतीय जवानो ने तुरंत रोक दिया। झड़प में चार भारतीय जवान घायल हुए वहीं चीन के 20 जवान घायल हुए जिसके बाद उनको लौटना पड़ा।