सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर कसा तंज
उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी बीच सितंबर 14 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर जीत की ताल ठोकते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और उत्तर प्रदेश में चल रहे अतिक्रमण अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर छाप कर देना चाहिए।